ब्रेकिंग न्यूज़

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की बैठक संपंन

कासगंज। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला मोर्चा की बैठक में समाज को एकजुट करने पर बल दिया गया। साथ ही अभियान चलाकर सदस्यता बढ़ाने, उन्नति एवं विकास के लिये रोजगार, महिलाओं के लघु उद्योग एवं विशेष जागरुकता पर चर्चा हुई। बैठक संगठन के मण्डल प्रभारी नवल किशोर कुलश्रेष्ठ के प्रतिष्ठान पर हुई। अध्यक्षता कर रहीं जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा मीनू सक्सैना ने कहा कि सभी को समाज के उत्थान के लिए प्रयासरत एवं अग्रसर रहना है। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं को कायस्थ समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करें। समाज की महिलाएं को संगठन के कार्य में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। बैठक में महामंत्री स्नेहलता सक्सेना ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर रुचि सम्सैना, नीतू सक्सैना, अर्चना सक्सैना, उपासना श्रीवास्तव, सुविधा सक्सैना, नीरज सक्सैना, रश्मि सक्सैना, ललिता सक्सैना रहे।

Related Articles

Back to top button