दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराया, खेल प्रेमी हुए गदगद
टी-20 मैच में भारत की जीत पर जताई खुशी

कासगंज/अमांपुर। रविवार को दूसरे टी-20 मैच में भारतीय टीम की जीत पर क्रिकेट प्रेमी झूम उठे। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी-20 मैच में 44 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृखंला में 2-0 की बढ़त बना ली। शानदार जीत पर किक्रेट प्रेमियों ने जमकर खुशियां मनाई। भारत ने चार विकेट पर 235 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 53 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 58 रन और ईशान किशन 53 रन ने शानदार अर्धशतक जड़े। रिकू सिंह ने नौ गेंदों में 31 रन की नाबाद पारी खेली। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 9 विकेट पर 191 रन ही बना ही बना सका। भारत के लिए बिश्नोई व प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट लिए। भारत की जीत पर पटाखे चलाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई। खुशी जताने वालों में विधायक हरिओम वर्मा, चेयरमैन चांद अली खान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, महामंत्री संजय सोलंकी, पुष्पेंद्र वर्मा, धीरज गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, कमल गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, मनोज गुप्ता, रूद्रप्रताप सिंह, आरिफ खान, आकाश गुप्ता सर्राफ, नरेंद्र वर्मा, सोनू गुप्ता, सौरभ गुप्ता, लाला गुप्ता, जानू गुप्ता, विवेक गुप्ता, शिवम गुप्ता, मोनू गुप्ता, राकेश यादव, कैलाश शाक्य, मोहित अग्रवाल, पीयुष गोयल, दीपक गुप्ता, पवन गुप्ता, रोहित पाल, विकास दादा, गौरव गुप्ता, हर्ष गुप्ता, आयुष गुप्ता आदि रहे।
Subscribe to my channel


