ब्रेकिंग न्यूज़

डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

भारतीय संविधान हम सभी भारतीयों को एकता की सूत्र में बांधता है-कोमल

छत्तीसगढ़ भिलाई/भिलाई इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने बताया कि एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में ज्ञान के प्रतीक, भारत रत्न डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। इस दौरान कोमल प्रसाद ने कहा कि बाबा साहब ने जातिवाद मुक्त राष्ट्र की कल्पना किए थे, इसीलिए उन्होंने जाति का विनाश नामक पुस्तक लिखा था,ताकि भारत जातिवाद से मुक्त हो और अपने विकास को तेज गति से बढ़ा सके। बाबा साहब ने भारत में भारतवासियों को समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व के साथ-साथ मानव को मानवीय जीवन की तरह जीने के लिए लोकतंत्र का सबसे बड़ा संविधान दिया। यह भारतीय संविधान हम सभी भारतीयों को एकता की सूत्र में बांधता है, जिसमें स्वतंत्रता,समानता, शांति और भाईचारा से विकास के नये आयाम तय कर सकें। स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री, संविधान निर्माता डॉ बाबासाहेब अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करने संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button