गोगामेड़ी जी के हत्यारों को फांसी दो- कौशलेन्द्र

कासगंज। श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के नृशंस हत्या के बाद पूरे देश मे रोष व्याप्त है, उसी को लेकर प्रभु पार्क में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, कासगंज के तत्वावधान में श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया गया, क्षत्रिय समाज के लोगों के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उनके समाज के प्रति त्याग और बलिदान को याद किया, जिलाध्यक्ष कौशलेन्द्र सोलंकी ने कहा सवर्णों को मिलने वाला आरक्षण भी गोगामेड़ी के आंदोलन की देन है, संयोजक शुभम ने भी उनको न्याय न मिलने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही इसके बाद शहर में कैण्डल मार्च निकाला गया, मुख्य रूप से अशोक सिसौदिया, संजीव यदुवंशी, कौशलेन्द्र सोलंकी, शुभम पुंढीर, सोमेश चौहान, क्षत्रिय नेता संजय पुंढीर, राजकुमार राघव, दुष्यंत सिंह, रंजीत सिंह, योगेंद्र सिंह, शैलेंद्र मिश्रा, विशाल आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।
Subscribe to my channel


