ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओ ने मनाया संविधान निर्माता का परिनिर्वाण दिवस

कासगंज/न्यौली, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर भाजपा नगरिया मण्डल के कार्यकर्ताओं ने हसनपुर रोड स्थित अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों , वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी। वे हमेशा दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब का हिंदुत्व के लिए अविस्मरणीय योगदान रहा। गोष्ठी को भाजपा मण्डल मंत्री एवम कार्यक्रम के संयोजक ओमसिंह सागर ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमोद कुमार, विनोद सागर, वीरेन्द्र सागर,विजय सिंह, सत्यवीर, मोर सिंह, अशोक सागर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button