ब्रेकिंग न्यूज़

भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ,जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

कासगंज/न्यौली। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दीपपुर पहुंचने पर आयोजित सभा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने मां शारदे के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान मनोज सोलंकी ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा की केन्द्र की मोदी व राज्य की योगी सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व कार्य किए गए है एक ओर जहां सांस्कृतिक धरोहरों को सहजने का कार्य किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इंफ्रास्ट्रक्चर में भी अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने कहा केन्द्र व राज्य सरकार ने आम जनमानस को भय व भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण देने का काम किया है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित जनमानस को दी। सभा को जिला उपाध्यक्ष सीमा शाक्य ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम उपस्थित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने अपने अपने विभागों की योजनाओं से अवगत कराया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई व छः माह तक के बच्चों का अन्न प्राशन संस्कार भी कराया गया। इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी , मण्डल मंत्री रामपाल साहू, कर्मवीर सोलंकी, दिनेश सोलंकी, संजू सोलंकी, डॉली सोलंकी, राजकुमार कश्यप, रामू सोलंकी, अभय प्रताप चौहान, वीरेश चौहान, शिवम चौहान, आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button