ब्रेकिंग न्यूज़

BJP की जीत पर विधायक रिकेश सेन को 80 किलों लड्डुओं से तोलकर बधाई दी

ढोल नगाड़े बाजे गाजे के साथ फूलों की बर्षा की

दीपक कुमार। निज संवाददाता

दुर्ग/भिलाई। बीजेपी की जीत को लेकर जगह जगह उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी वैशाली नगर की जीत की खुशी में आज भाजपा विधायक वैशाली नगर के साथ बॉम्बे आवास वार्ड 25 जवाहर नगर पहुंचे। जहां ढोल नगाड़े बाजे गाजे के साथ फूलों की बर्षा की गई। इसी दौरान जीत की खुशी में विधायक रिकेश सेन को लड्डू से तौलकर पूरे मोहल्ले में लड्डू वितरण कर जीत खुशी मनाई गई। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने अपने वार्ड के रहे पार्षद को विधायक के रूप में देखकर गौरव महसूस किया विधायक रिकेश सेन ने सबका आभार प्रकट किया। इस मौके पर लक्ष्मण चौधरी सुनील पांडे शिव बघेल अजीत मंगराज ओमप्रकाश चौधरी गुरु नाम सिंह नवीन अंजू देवी अनीता गीता चौधरी लोकेश कुमार सिंह आदि रहे।

Related Articles

Back to top button