ब्रेकिंग न्यूज़

निखिल सोनी के नेतृत्व में वैशाली नगर विधानसभा के जीत की खुशी में निकली गई भव्य बाइक रैली

दीपक कुमार। निज संवाददाता

भिलाई। वार्ड 23 घासीदास नगर के छाया पार्षद निखिल सोनी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के वैशाली नगर विधानसभा राकेश सेन के जीत पर भव्य बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं वहां के स्थानीय मतदाताओं का मुंह मीठा करा कर बधाई दी गई। कार्यक्रम के दौरान निखिल सोनी ने कहा कि जिस प्रकार मोदी जी ने देश के उन्नति के लिए बहुत सारे कार्यों का शुभारंभ किया एवं भारत देश के उन्नति के लिए सदेव कार्य करते आए हैं ठीक उसी प्रकार रीकेश सेन जी भी अपने विधानसभा के लिए निरंतर विकास की धारा को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करते रहेंगे और आने वाले 5 सालों में अपने विधानसभा को विकास की गाथाओं में एक उच्च स्थान प्राप्त करवाएंगे। इस अवसर पर छाया पार्षद निखिल सोनी, मोहम्मद गुलाम अंसारी, शब्बीर खान,दीपक पासवान,गणेश विश्वकर्मा, विक्की मुखर्जी,संजय सिंह, प्रेम रतन दीक्षित,सुदामा चौहान, दीपक विश्वकर्मा, नरेंद्र साहू, अजय वर्मा खेमू लाल निषाद, अनूप शर्मा एवराज सिन्हा, निलेश देवांगन, आशीष साव, अनूप शर्मा, रौनक पांडे आदि रहे।

Related Articles

Back to top button