ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी की जीत पर शानदार चुनाव परिणाम के बाद पूर्व सीएम डॉ. रमन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से दया सिंह ने की मुलाकात,दी जीत की बधाई 

भिलाई। छत्तीसगढ़ में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। सरकार गठन बहुत जल्द हो जाएगा। छत्तीसगढ़ में इसी लक्ष्य के साथ भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह अपनी टीम के साथ ग्राउंड पर उतरे थे। उस उद्देश्य की पूर्ति हो गई है। छत्तीसगढ़ में सुशासन फिर से आने वाला है। चुनाव परिणाम आने के बाद उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव से मुलाकात की। इस मुलाकात में उन्होंने भाजपा सरकार की बधाई दी और जिस लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद पार्टी नेताओं ने दिया था। उसमें सफल हो गए। दया सिंह ने बताया कि पार्टी के नेताओं का आशीर्वाद और मार्गदर्शन सदैव मिलता रहा है। चुनाव से पहले भी लक्ष्य निर्धारित करते हुए ग्राउंड में टीम के साथ उतरे थे। भिलाईनगर और वैशालीनगर विधानसभा में दया सिंह अपनी टीम के साथ पसीना बहाए थे। उसकी भी जानकारी दया ने संगठन के नेताओं को दी। डॉ. रमन सिंह और अरूण साव को भिलाई आने का न्यौता भी दया सिंह ने दिया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button