ब्रेकिंग न्यूज़
विष्णुदेव के CM बनने की खुशी में आज खुर्सीपार श्रीराम चौक में होगी भव्य आतिशबाजी
दया सिंह के साथ कार्यकर्ता भगवान राम की पूजा करने के बाद जलाएंगे खुशियों के दीपक और फोड़ेंगे पटाखे

भिलाई। छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बन गए हैं। एक आदिवासी और गरीब परिवार के कार्यकर्ता को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया है। इस दौरान भाजपा नेता, उप नेता प्रतिपक्ष व बोल बम सेवा कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह ने कहा कि, विष्णुदेव साय का भिलाई से गहरा नाता रहा है। वे हर साल सावन सोमवार के अवसर पर राजराजेश्वरी मंदिर आते हैं और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। आज मुख्यमंत्री बनने की खुशी के अवसर पर श्रीराम चौक में श्रीराम जी की पूजा होगी। इसके बाद खुशियों के दीपक जलाए जाएंगे और उसके बाद भव्य आतिशबाजी होगी। शाम 6 बजे यह कार्यक्रम होगा। इसमें भाजपा कार्यकर्ता, बोल बम सेवा समिति के कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेंगे। मैं सभी से आग्रह करता हूं कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाएं।
Subscribe to my channel


