प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर बीजेपी के दिग्गज नेता और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता
भिलाई। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर एवं विष्णुदेव साय को मुख्यमंत्री का दायित्व की ताजपोषी होने पर एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर, प्रदेषाध्यक्ष अरूण साव एवं विजय शर्मा को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने पर भाजपा भिलाई के जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महामंत्री योगेन्द्र सिंह के मार्गदर्षन में सुपेला चौक पर फटाके फोड़कर,मिठाई बाटकर खुशी जाहिर की।
इस दौरान जिला भाजपा के पदाधिकारी, मोर्चो, प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, भाजपा मंडल के सभी देवतुल्य कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम के दौरान इस भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा की प्रदेष में भाजपा सरकार बनने पर प्रदेष में हर्ष का महौल हैं। सरकार अपनी प्राथमिकताओं में किसानों को 2 साल का बकाया बोनस देगी, महतारी वंदन योजना के अंतर्गत प्रत्येक महिला को 1000 रूपयें प्रतिमाह, 3100 रूपयें प्रति क्विटल में धान खरीदी, गरीबों को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास प्रदान करेगें। उन्होने आगे कहा प्रदेष में भाजपा सरकार बनने पर कार्यकताओं में उत्साह का महौल है एवं जनता के प्रति सरकार बनाने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया। आगे लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटे जीतकर केन्द्र में प्रचंड बहुमत से मोदी सरकार बनायेगें। कार्यक्रम में आभार व्यक्त सुपेला मंडल अध्यक्ष रूपराम साहु ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, योगेन्द्र सिंह, शिवसागर मिश्रा, अमर सोनकर, मिथिला खिचरिया, शकंरलाल देवांगन, प्रवीण पाण्डेय, प्रमोद सिंह, विजय जायसवाल स्वीटी कौशिक, अमित मिश्रा, विजय शुक्ला, रूपराम साहू, कार्यालय मंत्री विजय शुक्ला, अशोक गुप्ता, शैलेन्द्र शेण्डे, मनोज तिवारी, सुन्दर लाल साहू, गोर्वधन साहू, रंजीत सिंह, दीपक रावना, प्रमिला दुबे, सरोज सिंह, बंसता खरे, सरला आचार्य, गीता विष्वकर्मा, कंचन सिंह, स्नेहा शुक्ला, पुष्पलता कर, बद्रीप्रसाद, जे.पी. घनघोरकर, यशोदा निर्मलकर, सुमन वर्मा, धनेष्वर चौहान, धनेष्वरी साहू, भरत बम्बानी, राजेष सिंह, पकंज वर्मा, बबलू सिंह, राजू निषाद, कमलेष दुबे, अर्जुन साहू, राजेन्द्र सिंह, दिनेश मिश्रा, राहुल परिहार, विशवरंजन सिंह, अजय उपाध्याय, गोपाल साहू सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थें। यह जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अमित पाहुजा ने दी।
Subscribe to my channel


