गरीब परिवारों को रोटी, कपड़ा और मकान उपलब्ध कराना भाजपा सरकारों का लक्ष्य
भाजपा नगरिया मण्डल की बैठक हुई सम्पन्न

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता
कासगंज/न्यौली। भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की आवश्यक बैठक सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने की योजना बनाई गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि मोदी सरकार एक ओर जहां सांस्कृतिक धरोहरों को सहजने का काम कर रही है वहीं दूसरी ओर इंफ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने का काम तथा गरीब के रोटी, कपड़ा और मकान की चिन्ता करने का काम भी पूरी शिद्दत के साथ किया जा रहा है। इसलिए हम सभी की जिम्मेवारी बनती है की एक जनकल्याणकारी सरकार बनाने के लिए हम सभी कार्यकर्ता प्राण – पण से जुट जाएं। लोकसभा विस्तारक अर्जुन सैनी ने कहा कि पार्टी किसी भी चुनाव को तभी मजबूती से लड़ सकती है जब बूथ स्तर पर पार्टी का संगठनात्मक ढांचा मजबूत हो इसलिए बूथ स्तर पारी पार्टी को मजबूती प्रदान करने की आवश्यकता है। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल उपाध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी, अभय प्रताप, धीर सिंह राठौर, जय कुमार वर्मा, मण्डल मंत्री रामपाल साहू, जितेन्द्र मौर्य, शक्ति केंद्र संयोजक कर्मवीर सोलंकी, हिम्मत सिंह , अंकित मिश्रा, संजय बघेल आदि रहे।
Subscribe to my channel


