ब्रेकिंग न्यूज़

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों में आई कमी

संपत्ति संबंधी अपराधों में तीन गुणा से ज्यादा की राशि बरामद करने में मिली सफलता

दुर्ग। दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के नेतृत्व में संपत्ति संबंधी अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम अनुराग झा के मार्गदर्शन में लगातार कार्यवाही करते हुये विगत 02 माह 14/10/2023 से 14/12/2023 तक के आंकड़ों में कमी आई है।

पूर्व के वर्ष 2022 में दिनांक 14/10/2022 से 14/12/2022 तक की तुलना में वर्तमान 2023 के 2 माह के आंकड़ों में अपराधों में 21% की कमी आयी है। वर्ष 2023 में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर के मध्य 88 लाख से अधिक की राशि संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामद की गई है, जो संपत्ति संबंधी अपराधों में तीन गुणा से ज्यादा की राशि बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।

वर्ष 2022 में दिनांक 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर में एवम इस वर्ष में 14 अक्टूबर से 14 दिसंबर 2023 में संपत्ति संबंधी अपराधों की बरामदगी की तुलना में वृद्धि हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग की लगातार मॉनिटरिंग एवम कुशल नेतृत्व में दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार पेट्रोलिंग, बाइक पेट्रोलिंग, इवनिंग फूट पेट्रोलिंग, नाइट गश्त, प्रातः बैंक चेकिंग पेट्रोलिंग एवम गुंडे बदमाशो पर सख्त कार्यवाही कर अपराध में गिरावट लगातार जारी है, अपराधों के रोकथाम हेतु सामुदायिक एवं प्रिवेटिंव पुलिसिंग के तहत् लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button