ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई में गुरु घासीदास जी की जंयती धूमधाम से मनाई गई, दिया संदेश

छत्तीसगढ़/भिलाई। इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में डॉ आंबेडकर प्रेरणा स्थल सेक्टर 6 में गुरु घासीदास जी की 267 वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम प्रेरणा स्थल में स्थित गुरु घासीदास जी की प्रतिमा एवं अन्य महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर जयंती मनाई गई। इस दौरान अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने कहा की बाबा जी का अमर संदेश मानव मानव एक समान हम सभी मानव के बीच समानता का संदेश देता है । बाबा जी किया जयंती हम सबके लिए तभी सार्थक होगी जब हम देश की जाति व्यवस्था का संपूर्ण नाश कर समानता के अमर संदेश को जन जन तक प्रसारित कर पाएंगे। एसोसिएशन के संरक्षक श्री बहादुर जैसवारा ने भी अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर संगठन के महासचिव विजय कुमार रात्रे सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्य कारिणी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button