ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: सरकारी योजना के आवास से लगकर किये गये अवैध कब्जे पर निगम का चला बुलडोजर

भिलाई नगर। विधानसभा निर्वाचन के प्रभावशील आदर्श आचार संहिता के दौरान जवाहर नगर आवासीय योजना में आबंटित हितग्राही द्वारा अतिरिक्त कब्जा कर बनाये गए चार अवैध निर्माण को जोन-2 के राजस्व टीम ने बुलडोजर से ध्वस्त किया। इस दौरान निगम आयुक्त रोहित व्यास के निर्देश पर वैशालीनगर जोन-2 के राजस्व टीम ने जवाहर नगर आवासीय योजना क्षेत्र में जैतुन खातून एवं अन्य तीन हितग्राहियों द्वारा अपने आबंटित मकान से लगकर ईट-शीट, बाॅस बल्ली तथा चटाई डालकर अवैध कब्जा कर रखा था, जिसकी शिकायत प्राप्त होने पर आयुक्त ने जोन आयुक्त को अवैध कब्जे को तत्काल बेदखल करने के निर्देश दिये। जिस पर जोन के राजस्व टीम ने बुलडोजर से मंगलवार को अवैध कब्जे को ध्वस्त किया। इस अवसर में सहायक राजस्व अधिकारी जे.पी.तिवारी, वार्ड प्रभारी गुप्तानंद तिवारी, अरूण सिंह, मदन तिवारी सहित राजस्व विभाग समेत आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button