ब्रेकिंग न्यूज़

22 जनवरी को प्रभु श्रीराम संग हो रहा रामराज्य का आगमन

अमांपुर में श्रीराम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हुआ समन्वय सम्मेलन

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के मक्खन लाल इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में समन्वय सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। आपको बता दे कि अयोध्या में बनकर तैयार हो रहे भव्य मंदिर में 22 जनवरी को श्रीराम लला सपरिवार विराजमान होगे। सम्मेलन में प्रान्त धर्मजागरण प्रमुख दिनेश लवानिया ने अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सनातन हिंदुओं की 500 वर्ष की तपस्या 22 जनवरी को पूरी होगी। जिसको लेकर 1 से 15 जनवरी तक क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में श्रीराम मंदिर निमंत्रण एवं अयोध्या से आए अक्षत प्रत्येक घर में पहुंचाने के लिए तैयार रहने को कहा। विभाग प्रचारक कुलदीप जी ने सनातन धर्म उसके विस्तृत और वैज्ञानिक महत्व को बताया। 22 जनवरी को प्रत्येक हिन्दू घर, मंदिर पर दीपावली की तरह दीपोत्सव मनाया जाएगा। घर घर पहुंचे कार्यकर्ता प्रत्येक सनातनी से आवाहन करेंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता बाबा धर्मदास एवं संयोजन नगर संघचालक राकेश पाराशर ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा धर्मदास, दिनेश लवानिया, कुलदीप जी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिला शारीरिक प्रमुख आदित्य नंदन ने सभी मंचस्थ अथितियों का श्री राम का पटका पहना कर स्वागत किया। अवसर पर विभाग गौ सेवा प्रमुख जागन सिंह सोलंकी, जिला सह सम्पर्क प्रमुख डाॅ शिवांशू, नगर संघचालक राकेश पाराशर, खंड संघचालक आचार्य किशोरी लाल, सहनगर संघचालक उमाशंकर साहू, नगर कार्यवाह गौरव, खंड कार्यवाह सत्यवीर सिंह, उपखंड कार्यवाह पुष्पेन्द, ब्रजेश वर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, धीरज गुप्ता, विजयप्रकाश गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, आर्येन्द्र, राजपाल, अमरीश तिवारी, विवेक जी, नरेंद्र वर्मा, रिंकू जी, नंदकिशोर, अंकुश जी आदि सैकड़ों रामभक्त आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button