कासगंज:सेंट वी 0एन0 स्कूल में मनाई गई कमला देवी की पुण्यतिथि

कासगंज/न्यौली, सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया पर विद्यालय संचालक मनोज चौहान की माताजी श्रीमती कमला देवी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं एवम छात्र छात्राओं ने विद्यालय में स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान आयोजित शब्दांजलि कार्यक्रम में शिक्षक राजीव बरबारिया ने कहा की माताजी बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं उनके पुण्य प्रताप से ही विद्यालय नित नए आयामों को प्राप्त कर रहा है। विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा की माताजी की प्रेरणा हम सभी को नई ऊर्जा प्रदान करती है इसीलिए उनके ही नाम पर विद्यालय द्वारा पिछले करीब 8 वर्षों से विद्यालय में अध्यनरत सभी छात्राओं को श्रीमती कमला देवी कन्या छात्रवृत्ति योजना के तहत प्रत्येक छात्रा को फीस में 500 रुपए की वार्षिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। बाद में सभी छात्र छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से मिष्ठान वितरित किया गया। इस दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से विद्यालय प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान, शिवानी चौहान,विकास शर्मा, विकास मौर्य, मनोज वर्मा, आरती चौहान, ममता कश्यप, अर्शी खान, लवली सोलंकी,अर्चना, कृति चौहान, योग्या चौहान, गोपाल तोमर, अंशुमान राघव, बांके बिहारी, सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं सम्मिलित रहे।
Subscribe to my channel


