ब्रेकिंग न्यूज़
उपराष्ट्रपति की मिमिक्री करने पर भाजपा के द्वारा पुतला दहन होगा

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में गुरुवार को दोपहर 3.00 बजे घड़ी चौक सुपेला में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवं तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा संवैधानिक पद पर बैठे किसान पुत्र उपराष्ट्रपति परम् आदरणीय श्री जगदीप धनखड़ जी की मिमिक्री कर अपमानित किया गया। उक्त कृत्य संवैधानिक पद का ही नहीं बल्कि किसानो का भी अपमान है। उक्त घटना का कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा गैर जिम्मेदारी पूर्वक ओछी मानसिकता का परिचय देते हुये घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जिसके विरोध मेें प्रदेश नेतृत्व के आव्हन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी का पुतला दहन किया जायेगा। उसी क्रम में भाजपा भिलाई द्वारा घड़ी चौक सुपेला में दोपहर 3.00 बजे पुतला दहन किया जायेगा।
Subscribe to my channel


