ब्रेकिंग न्यूज़

उपराष्ट्रपति की मिमिक्री के विरोध में भाजपाइयों ने फूका पुतला

राहुल गांधी की सांसद सदस्यता समाप्त करने की मांग की

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया के नेतृत्व में उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ की मिमिक्री करने के विरोध में घड़ी चौक सुपेला में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी एवम तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरीया ने अपने संबोधन में कहा कि जिस तरह तृणमूल कांग्रेस सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनकड़ की मिमिक्री की और वहा उपस्थित कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वीडियो बना रहे थे।यह पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना एवम असंवैधानिक है।इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है।उपराष्ट्रपति का पद एक संवैधानिक पद है इस तरह की मिमिक्री कर लोकतंत्र का अपमान किया है,शर्मसार किया है।इतने वरिष्ठ सांसद अगर इस तरह का कृत्य करते है यह समझ से परे है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी आज ये मांग करती है कि इन सांसदों की संसद सदस्यता समाप्त कर देना चाहिए।उपराष्ट्रपति श्री जगदीश धनकड़ एक किसान परिवार से आते है इस तरह कांग्रेस एवम विपक्ष ने किसानों और जाट समाज का भी अपमान किया है।इसके विरोध में प्रदेश भाजपा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सम्पूर्ण में राहुल गांधी का पुतला दहन किया जा रहा है। इस अवसर पर महामंत्री योगेंद्र सिंह,जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर,महेश वर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन एवम धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री प्रेम लाल साहू ने किया। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष शिव सागर मिश्रा,महेश वर्मा, शंकर लाल देवांगन, संजय सिंह, मिथिला किचरिया, विजेंद्र सिंह,विजय जायसवाल,के गणपति,राजेश श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित मिश्रा,रमेश साहू दादर,मनीष अग्रवाल,पवन यादव,केशव पटेल,राजू लाल नेताम,मनीष पिपरोल,विजय शुक्ला,अशोक गुप्ता, रुप राम साहू,ज्ञान दास मानिकपुरी,सुंदर लाल साहू, के रुद्र मूर्ति,राजू जंघेल , मनीष निर्मलकर,गीता विश्वकर्मा, सरला आचार्य,कंचन सिंह,शैलेंद्र शेंदे,सत्यम व्यास,विनय सेन, जे पी घनघोरकर,मनोज तिवारी,समीर अग्रवाल,गीता वर्मा,दीपमाला सिंह,मीना गिरी,प्रमिला दुबे, संजु ठाकुर,कांति वर्मा,रवि कश्यप,तिलक राज, कवल साहू,राजेश सिंह, रजनीकांत पांडेय,शैलेश साहू, रुक्मणि साहू,महेंद्र प्रताप सिंह, रितेश सिंह,राजेश गुप्ता,दिनेश मिश्रा,अर्जुन साहू, शैलेंद्र सक्सैना,शिव बघेल,मोती श्रीवास्तव, विश्वरंजन सिंह,नरेंद्र निषाद, गोवर्धन साहू,निरंजन ठाकुर,केवल शर्मा,नवीन सिंह,संजय जायसवाल,बोलबम गुप्ता,प्रेम शंकर पासवान,धर्मेंद्र पांडेय, मनोज गुप्ता,मनोज देवांगन,सूरज शाह,राहुल झा ,इंदर कौर,मनमीत कौर,शांता जंघेल मीडिया प्रभारी अमित पाहुजाआदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Deepak

Related Articles

Back to top button