
छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी के पुरोधा भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वायपेयी जी की जंयती को हर्षोल्लास के साथ *’’ सुशासन दिवस’’* के रूप में भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा 25 दिसम्बर को दोपहर 1.00 बजे जिला भाजपा कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर में जिलाध्यक्ष श्रीमान् ब्रजेश बिचपुरिया की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। इस दौरान
दुर्ग राजस्व जिला के अंतर्गत निर्वाचित विधायकों डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (अहिवारा), रिकेश सेन (वैशाली नगर), ललित चन्द्राकर (दुर्ग ग्रामीण), गजेन्द्र यादव (दुर्ग शहर) तथा छाया विधायक विजय बघेल (सांसद दुर्ग लोकसभा) प्रेमप्रकाश पाण्डेय (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छ.ग. शासन) का अभिनंदन स्वागत किया जायेगा।
कार्यक्रम विशिष्ट अतिथि के रूप में सरोज पाण्डेय (भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद), भूपेन्द्र सवन्नी जी (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी दुर्ग), संदीप शर्मा (जिला प्रभारी), चेमन देशमुख (जिला सह प्रभारी), दीपक साहू (पूर्व अध्यक्ष ह.शि.वि.बोर्ड छ.ग. शासन), जितेन्द्र वर्मा (जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग), रामकुमार साहू (अहिवारा विधानसभा प्रभारी),मुकेश शर्मा (वैशाली नगर विधानसभा प्रभारी), अमित साहू (भिलाई नगर विधानसभा प्रभारी) एवं गौरी शंकर श्रीवास (दुर्ग ग्रामीण विधानसभा प्रभारी) मीडिया प्रभारी अमित पाहुजा उपस्थित रहे। जिला महामंत्री द्वय योगेन्द्र सिंह एवं प्रेमलाल साहू ने उक्त जानकारी देते हुए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति की अपील की है।
Subscribe to my channel


