सनातन की रक्षा के लिए गुरुगोविंद सिंह के परिवार ने दिया सर्वोच्च बलिदान: चौहानं
भाजपा नगरिया मण्डल ने मनाया वीर बाल दिवस

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता
कासगंज/न्यौली।वीर बाल दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल द्वारा मण्डल के मीरापुर में स्थित गुरुद्वारा में कार्यक्रम आयोजित कर गुरु गोविन्द सिंह के शहीद साहिबजादों जोरावर सिंह व फतेह सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सरदार सतनाम सिंह ने कहा कि गुरुजी के साहिबजादो के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का मोदी सरकार का निर्णय सराहनीय है इससे सिख पंथ का बलिदानी इतिहास समाज के सामने आएगा। मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए गुरु गोविन्द सिंह के परिवार ने सर्वोच्च बलिदान दिया है इसे भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा उनके इस बलिदान के लिए हिन्दू समाज हमेशा उनका कृतज्ञ रहेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक रवि चोपड़ा, सरदार गुरुचरन. मण्डल मंत्री ओम सिंह सागर, कर्मवीर सोलंकी, जयविंदर,सरदार गुरुनाम सिंह, तरसेन सिंह, सतबीर सिंह, गुरुजीत सिंह,विक्रमजीत सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


