ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय मजदूर संघ ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की मुलाकात

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/रायपुर। भारतीय मजदूर संघ के केंद्रीय एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की है। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन करते हुए कहा आपके मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने पर आपका हार्दिक अभिनंदन एवं संघ विश्वास के साथ आशा करता है कि आपके नेतृत्व में छ.ग. प्रदेश चहुंमुखी विकास करेगा।आपको बता दें कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रवादी संगठन है जो कि भारत के लगभग सभी राज्यो में पूरे प्रदेश के श्रमिकों के हित में निरंतर कार्य कर रहा है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ का त्रैवार्षिक अधिवेशन 20 एवं 21 जनवरी 24 को औद्योगिक क्षेत्र दल्ली राजहरा में आयोजित होगा। जिसके लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आमंत्रित किया गया है। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन समझौता पूर्ण करवाने व एरियर्स दिलवाने हेतु सहयोग प्रदान करने तथा भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिकों को राज्य शासन की दर पर मजदूरी का भुगतान किया जाता है जबकि भिलाई इस्पात संयंत्र केन्द्र सरकार का उपक्रम है और केन्द्र सरकार का मजदूरी दर राज्य सरकार की दर से ज्यादा है और भिलाई में केन्द्रीय श्रम कानून लागू होता है अतः भिलाई में केन्द्र सरकार का मजदूरी दर लागू किये जाने की मांग भिलाई इस्पात मजदूर संघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल जी ने माननीय मुख्यमंत्री जी से की। इस अवसर पर सुनील किरवई, सुरेन्द्र पाण्डे, आर एस. जायसवाल शोभा सिंहदेव, भोला प्रसाद तिवारी, नरोत्तम धुतलहरे, सुश्री रीता एक्का, दिनेश पांडे, सोनिया मरावी, शंखध्वनि सिंह बनाफर, योगेश दत्त एवं सुंदर सिंह वर्मा आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button