ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: मानव सेवा करना सबसे बड़ी सेवा- चन्ना केशवलू

छत्तीसगढ़/भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्री चन्ना केशवलू के नेतृत्व में सेक्टर 2 एवं सेक्टर 8 सामाजिक संस्था समाजसेवी प्रकाश गेडाम द्वारा संचालित आस्था मे वृद्धाश्रम पहुंचें। दौरान बुजुर्गो को अपने देव तुल्य माता-पिता समझ कर उनका मुंह मीठा कर कंबल भेटकर उनका आशीर्वाद लिया। जहां गर्म कपड़े पाकर बुजुर्ग लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की मजदूर संघ के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया एवं आशीर्वाद दिया।
महामंत्री चन्ना केशवलू ने कहा भिलाई इस्पात मजदूर संघ कर्मचारियों की मांगों के साथ सेवा के कार्यों में भी अपनी सेवाएं देता आ रहा है पूरी ठंड भर ज़रूरतमंद लोगों के पास पहुंचकर उन्हें ठंड से बचने के लिए मजदूर संघ के कार्यकर्ता निरंतर रात में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं और आगे भी भिलाई इस्पात मज़दूर संघ यह कार्यक्रम निरंतर जारी रखेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भिलाई इस्पात मजदूर संघ के महामंत्रीचन्ना केशवलू उपाध्यक्ष आई पी मिश्रा ,शारदा गुप्ता ,प्रदीप पाल ,जोगिंदर कुमार ,नवनीत हरदेल ,अशोक कुमार ,संजय साकुरे ,जोगा राव ,प्रशांत शीरसागर, मुरलीधर गुलाहने सुदीप कुमार सेनगुप्ता,सुधीर गडेवार,भूपेन्द्र बंजारे ,नागराजू,आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button