ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: अमांपुर में शुक्रवार को निकलेगी मातृशक्ति अक्षत कलश यात्रा

श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा का संदेश देने निकलेगी मातृशक्ति

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में 5 जनवरी दिन शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में अक्षत कलश यात्रा धूमधाम से निकाली जाएगी। पदाधिकारियों ने यात्रा की सफलता के लिए मंथन किया। इसमें राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत शामिल रहेंगे। नगर. संघचालक राकेश पाराशर ने कहा रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के प्रति लोगों को जागरूक करने के शुक्रवार को अक्षत कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे कालेज रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से होगा। आयोजकों ने कलश यात्रा में मातृ शक्तियों का आह्वान किया है। यात्रा में पीले वस्त्र पहनकर शमिल होने की अपील की है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, किशोरीलाल, सत्यवीर सिंह, आदित्य नंदन, विजय प्रकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, मनोज गुप्ता, शिवांशू अग्रवाल, गौरव गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, अंकुश सोलंकी, राहुल जौहरी, चेतन सोलंकी, रोचक चौहान, रूपेश, विजय सोलंकी, रामखिलाड़ी उपाध्याय, आयुष गुप्ता आदि रहे।

Related Articles

Back to top button