भिलाई: जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे हनुमत़ कथा हुआ भूमि पूजन
15फ़रवरी से 23 फ़रवरी तक होने वाले नौ दिवसीय हनुमत महायज्ञ के भूमि पूजन में सांसद विजय बघेल शामिल

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता
रायपुर/भिलाई। जयंती स्टेडियम भिलाई में भगवान श्री राम की दिव्य कथा द्वारा श्री चित्रकूट तुलसीपीठाधीश्वर पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज एवं 1008 कुण्डीय श्री हनुमत़ महायज्ञ 15 फरवरी से 23 फरवरी तक होने वाले नौ दिवसीय विराट आयोजन के भुमि पुजन में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल शामिल हुए।
मौके पर डॉ अशोक हरिवंश चतुर्वेदी प्रमुख संरक्षक बाबा बालक दास पाटेश्वर धाम कान्हा जी महाराज रहें। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि हम सब के लिए तीन साल के बाद समय मिला है आचार्य जी के पवित्र कर कमलों से भुमि पुजन किया गया
हम सब के लिए बहुत सौभाग्य का ये पल को एक एक पल को दिए इस पल का सदुपयोग करें उन पलों में आप सभी की सहभागिता हो उस को सब में समर्पित करें इस भव्य आयोजन का लाभ पुरे छत्तीसगढ़ को हों जहां जहां तक खबर पहुंचेगी,दुर दराज से भी लोग यहां पर आयेंगे हम सब के स्वामी अद्भुता वे मात्र दो माह की आयु में नेत्र विहीन होकर भी प्रभु राम की कृपा से 22 से अधिक भाषाओं के विद्वान हैं। आगे सांसद विजय बघेल ने कहा मेरा मानना है कि उनके जैसे संत का अब तक न जन्म हुआ है न होगा मेरा मानना है उनकी आंखों में साक्षात ईश्वर है विराजमान हो आज से पांच सौ साल के संघर्ष के बाद भगवान राम का मंदिर बन रही है उस के लिए हम अगर मानें तो वो है जगत गुरु रामानंदाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य जी जो वकीलों को एक एक पाईट दिया करते थे जब भी कोई उलझ जातीं थीं न्यायीक प्रक्रिया तब स्वामी जी वो पुरातन धरोहर वेद पुराण जो बहुत सी है लिखीं हुई ग्रंथों उसमें से वो निकल कर उस को सुलझाते थे ऐसे स्वामी हमारे धरती में आ रहें हैं ऐ हमारा सौभाग्य है हम सब को अभी से लग जाना है जैसे हम राम जन्मभूमि के लिए अक्षत लेकर जायेंगे वैसे ही इस को भी बताना है। इस अवसर पर प्रितपाल बेलचंदन मनीष पांडेय प्रमोद सिंह ठाकुर मनीष सिंह अध्यक्ष माता कौशल्या मानस प्रचारिणी सभा सतीश चौबे नीरज सराठे राजेश कुमार शुक्ला संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित रहे!
Subscribe to my channel


