ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्र सरकार की योजनाओं की लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे – सांसद विजय बघेल

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

रायपुर/दुर्ग।ग्राम लोहरसी में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें बीजेपी सांसद विजय बघेल शामिल हुए। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल का भव्य स्वागत और  जिला पंचायत सदस्य दुर्ग श्रीमती हर्षा लोकमणी चंद्राकर तथा ग्राम वासियों ने किया। इस दौरान सांसद विजय बघेल ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओ का शिविर लगाकर आयुष्मान भारत कार्ड PMJAY ,पी एम गरीब कल्याण अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना ग्रामीण आजीविका मिशन,पी एम आवास योजना,पी एम उज्वला योजना,पी एम विश्वकर्मा योजना,पी एम किसान सम्मान निधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड KCC ,पी एम पोषण अभियान, हर घर जल जीवन मिशन, गांवों का सर्वेक्षण और ग्रामीण क्षेत्रों में तात्कालिक प्रैधोगिकी के साथ मानत्रित्रण,जन धन योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना,पी एम प्रमाण योजना,नौनो फर्टिलाइजर ऐसी केन्द्र सरकार की योजनाओ को शिविर लगाकर अंतिम छोर तक के व्यक्ति तक योजना का लाभ पहुंचे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी गण उपस्थिति रहें स्वस्थ परिक्षण किया गया जिससे सिकलीन बी पी सुगर एवं अन्य बिमारियों की जांच कर दवाईयां दी गई! साथ ही छोटे-छोटे बच्चों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष लोकमणी चंद्राकर, राजा पाठक सांसद प्रतिनिधि, प्रकाश चंद्राकर, कमलेश चंद्राकर, रमेश शर्मा, हरिराम चंद्राकर, कवल चंद्राकर, अरुण, नरेंद, गणेश, रेखराम, गोकुल, राकेश साहू, लालजी साहू, सरपंच योगेश चंद्राकर,सरपंच इंदु निर्मलकर, उपसरपंच विवेक चंद्राकर सहित बड़ी संख्या संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button