कोहरा संग शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन, थमी जिंदगी की रफ्तार
सुबह छाया कोहरा, दोपहर में गलन भरी ठंड ने किया बुरा हाल

कासगंज/अमांपुर/पटियाली/सोरों/मानपुर नगरिया। कस्बा मे नववर्ष के तीसरे दिन बुधवार को गलन और बढ़ गई पूरे दिन धूप न निकलने से तापमान में गिरावट आई
कोहरा संग बर्फीली हवाओं से लोग परेशान रहे। सुबह के समय कोहरा छाया रहा तो दोपहर के समय शीतलहर का प्रकोप और बढ़ गया।

शीतलहर की रफ्तार बढ़ने से लोगों की कंपकंपी छूटती रही। वही ठंडी हवाओं से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा चलती रही। जिससे पारा लुढ़क कर पांच डिग्री तक पहुंच गया।और लोग कंपकंपाते नजर आए। कड़ाके की सर्दी की वजह से अधिकांश दुकाने बंद रही और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ठंड से बचने के लिए लोग दिनभर गर्म कपड़े पहन कर अलाव का सहारा लेते दिखे। गलन भरी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया।
दिन भर बादल और कोहरा छाए छाने से सुर्य देव के दर्शन नही हुए। कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति यह रही कि चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग कपड़े सुखाने के लिए धूप निकलने का इंतजार करते रहे। दिन भर बच्चें और बुजुर्ग रजाइयों में दुबके रहे। सड़कों और बाजारों में भीड़भाड नजर नहीं आई।
Subscribe to my channel


