ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज; जुए के ठिकानों पर छापेमारी, पकड़े गए पाँच

कासगंज/कासगंज। सिढ़पुरा थाना पुलिस ने क्षेत्र में जुआ के अड्डे ठिकानों पर छापेमारी कर पांच जुआरी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान जुआरियों के कब्जे से पुलिस ने 11300 रुपये, ताश गड्डी आदि बरामद की। थाना सिढ़पुरा पर तैनात एसआई धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि गत सोमवार को सटीक जानकारी अनुसार जुआ के अड्डे पर छापेमारी कर कार्यवाही की गई है। पुलिस को देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। पुलिस ने घेराबंदी कर जुआ खेल रहे लालमन, भूरे निवासीगण नौगांव सिढ़पुरा, दीपक, लालाराम, दुर्वेश निवासीगण मगथरा सिढ़पुरा को गिरफ्तार किया। और एक
बाइक समेत आरोपी गिरफ्तार।



Subscribe to my channel


