भिलाई: अनवरत पर्यावरण मित्र मंडल भिलाई द्वारा 200 वां साप्ताहिक स्वच्छता अभियान सम्पन्न
दीपक कुमार। विषेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। पर्यावरण मित्र मंडल के संरक्षक बालूराम वर्मा के नेतृत्व में रविवार को साप्ताहिक स्वच्छता अभियान का 200 वां सप्ताह सेक्टर 2 सड़क नंबर 2 और 3 के बीच डी ए भी स्कूल ,के समीप गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया गया। जहां बहुत सारा झिल्लीयां विभिन्न प्रकार के पॉलिथीन एवं गाजर घास , कटीले झाड़ियां, की साफ सफाई की गई। साथ ही गार्डन के पाथवे पर विभिन्न प्रकार की फूल पत्तियां पड़ा हुआ था जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रहा था उनका साफ सफाई किया गया, वहां पर जो पौधे लगाए गए थे वह सूखने के कगार में था वहां पर पानी की सिंचाई किया गया ताकि आने वाले समय में वह गार्डन हरा-भरा से अच्छादित हो इस अवसर पर वहां पर आए घूमने फिरने वाले आम नागरिकों से भी निवेदन किया गया कि इस गार्डन को साफ सुथरा रखने में भागीदारी निभाने की कृपा करें ताकि यह गार्डन साफ सुथरा रहे
इस अवसर पर सियाराम कश्यप, डीपी चौधरी, एसके सेन, कैलाश जोशी, मनोज कुमार चौबे, लखन लाल, कृष्ण कुमार वाधवा, नितेश, मारुति शंकर बल ,चन्द्रशेखर सिंह, भागवत साहू, अभिषेक कुमार, कन्हैया कुमार, संजय महाजन ,स्वराज आदि रहे।
Subscribe to my channel


