भिलाई:मान्यता प्राप्त संगठन की बैठक मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक के साथ संपन्न
दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन पंजीयन क्रमांक 6976 के महासचिव विजय कुमार ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल एवं संदीप माथुर मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक के बीच विशेष बैठक संपन्न हुई। इस विशेष बैठक में संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने बड़े ही गंभीरता के साथ एवं जोर देते हुए हमारे मान्यता प्राप्त एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक आयोजित करने, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के हितार्थ कार्यक्रमों का क्रियान्वयन करने में आ रही दिक्कतों का निराकरण करने, कार्य स्थलों में हमारे कर्मचारी एवं अधिकारियों की सुरक्षा पर ध्यान देने एवं एसोसिएशन को प्रदत्त डॉ अंबेडकर भवन सेक्टर 6 से संबंधित मुद्दों को जल्द से जल्द हर करने की मांग प्रबंधन के समक्ष रखें। अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के हितार्थ इन तमाम मुद्दों पर मुख्य महाप्रबंधक कार्मिक संदीप माथुर ने अति शीघ्र सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिए। इस बैठक में प्रबंधन की ओर से जे एन ठाकुर महाप्रबंधक कार्मिक आई आर एवं सी एल सी, विकास चंद्रा,उप महाप्रबंधक कार्मिक आईआर, सीएलसी एवं एस सी, रोहित हरित वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक आईआर, सी एल सी एवं लाइजन ऑफिसर, आर के महाराणा वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक मुख्य महाप्रबंधक सचिवालय, तथा एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज एवं वेद प्रकाश सूर्यवंशी, संगठन सचिव परमेश्वर लाल, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, जोनल सचिव कुंज लाल ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य जितेंद्र कुमार भारती आदि रहे।
Subscribe to my channel


