ब्रेकिंग न्यूज़

भिलाई: लाइजन आफिसर के साथ मान्यता प्राप्त एसोसिएशन की त्रैमासिक बैठक संपन्न

दीपक कुमार। विषेश संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। इस्पात संयंत्र एससी एसटी एम्पलाइज एसोसिएशन पंजीयन क्रमांक 6976 के महासचिव विजय कुमार ने जानकारी दी कि एसोसिएशन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में लाइजन ऑफिसर, रोहित हरित वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक आई आर एवं सी एल सी के बीच बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि हमारे लोग हाट शाप में काम करते हैं। उत्पादन के हर लक्ष्य को पूरा करते हैं परंतु जब पदोन्नति देने की बारी आती है तो उन्हें पीछे रखा जाता है। आज हमारा संयंत्र 7 मिलियन टन के उत्पादन को छू रहा है इसमें हमारे अनुसूचित जाति जनजाति के अधिकारी कर्मचारियों की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है परंतु सुविधाओं नहीं के बराबर है। अस्पताल में चिकित्सक एवं दवाई की समस्या, बेहतर क्वार्टर की समस्या, कार्यस्थलों में अनेक समस्याओ को रखे। महासचिव विजय कुमार ने आगामी 14 अप्रैल डॉ0 बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की तैयारी एवं इस शुभ अवसर पर एसोसिएशन द्वारा प्रकाशित महत्वपूर्ण पत्रिका के संबंध में अपनी बात रखी। अन्य पदाधिकारियों ने भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारी एवं अधिकारियों के हितार्थ अपनी बात रखी। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज, वेद प्रकाश सूर्यवंशी, शशांक प्रसाद संगठन सचिव परमेश्वर लाल जोनल सचिव संत ज्ञानेश्वर गायकवाड कालिदास बघेल संजय कुमार उत्तम मांडवी कुंज लाल ठाकुर यशवंत नेताम कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार उपकोषाध्यक्ष नरेश चंद्र कार्यकारिणी सदस्य एम एल राय धर्मपाल राम जितेंद्र कुमार भारती मुक्ततावन दास आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button