ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज:45 दिन बाद भी अपहृत किशोरी बरामद नहीं

नाबालिग किशोरी की बरामदगी के लिए पिता ने एसपी से लगाई गुहार अगवा नाबालि

कासगंज/अमांपुर। थाना क्षेत्र के भाऊपुरा गांव से नाबालिग किशोरी को पड़ोसी गांव का आरोपी बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। किशोरी घर से नगदी और सोने चांदी के जेवर ले गयी है। इस मामले में किशोरी के पिता ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन पुलिस 45 दिन बाद भी आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद नहीं कर सकी। पीड़ित पिता ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक से मिलकर किशोरी की बरामदगी की गुहार लगाई है। अमांपुर थाना क्षेत्र के भाऊपुरा गांव निवासी डोरी लाल पुत्र भूदेव सिंह ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देते हुए बताया कि वह पत्नी के साथ बीते 25 नवम्बर को एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी गांव नगला गढी निवासी सनी उर्फ भोला पुत्र मुन्नालाल पालीवाल उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया। बेटी घर से 65 हजार रूपये की नगदी और सोने-चांदी के जेवर ले गया है। पीड़ित ने इस संबंध में थाने में 363, 366 के तहत रिपोर्ट भी दर्ज कराई लेकिन अभी तक पुलिस ने ना तो आरोपी को गिरफ्तार किया है और ना ही पुत्री को बरामद करने का प्रयास कर रही है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी दबंग है। और कई बार आपराधिक मामलों में जेल भी जा चुका है। किशोरी के परिजन उसकी बरामदगी के लिए चिंतित हैं। किशोरी के पिता ने पुलिस अधीक्षक से प्रार्थना पत्र देकर बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यतीन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि किशोरी की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद किया जाएगा।

Deepak

Related Articles

Back to top button