ब्रेकिंग न्यूज़

सर्दी से बचाव को अमांपुर में चाय का वितरण किया

कासगंज/अमांपुर। गलनभरी ठंड के चलते कस्बा के सराफा बाजार स्थित कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास राहगीरों को निशुल्क चाय का वितरण किया गया। जनपद में लगातार पढ़ रही सर्दी की वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी को देखते हुए चाय पीने वालों की भीड़ रही। संकट चतुर्थी के उपलक्ष्य में सराफा बाजार में गलनभरी ठंड से ठिठुर रहे राहगीरों और जरूरतमंदों को चाय पिलाकर उन्हें सर्दी से राहत देने का प्रयास किया। इस अवसर पर सुधीर गुप्ता, अमित गुप्ता, अनिल सभासद, अवधेश स्वर्णकार, आकाश गुप्ता सर्राफ, महीपाल वर्मा, श्यामू सर्राफ, अनुराग गुप्ता, आकाश सर्राफ, बिट्टू पालीवाल, अरूण माहेश्वरी, शनि गुप्ता, कान्हा गुप्ता, देव गुप्ता आदि रहे।

Related Articles

Back to top button