ब्रेकिंग न्यूज़

गंगा का जलस्तर फिर बढेगा नरोरा बैराज से छोड़ा सबसे अधिक पानी

उत्तर प्रदेश /कासगंज। पार्वती इलाकों में ज्यादा बरसात के बाद गंगा में एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने लगा है। बता दे कि सोमवार को नरोरा बैराज से 76000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जबकि बिजनौर और हरिद्वार से भी पानी छोड़ा गया है। सिंचाई विभाग के अभियंता शेर सिंह के मुताबिक नरोरा बैराज से 76000 और बिजनौर से 54 000 क्यूसेक एवं हरिद्वार से 58000 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। फिलहाल कछला घाट पर लगे मीटर पर गंगा 162.90 मीटर के स्तर पर बह रही है।

Related Articles

Back to top button