ब्रेकिंग न्यूज़

अघोषित विद्युत कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली घर का किया घेराव

ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे भी लगाए

कासगंज/न्यौली। अघोषित विद्युत कटौती से परेशान मानपुर नगरिया के ग्रामीणों ने रात्रि 2:00 बजे बिजलीघर पहुंचकर बीजलीघर का घेराव किया एवम बिजली विभाग मुर्दाबाद के नारे लगाए। विगत करीब दो माह से मिर्जापुर बिजलीघर के मनिकापुर फीडर के उपभोक्ताओं को महज 8 – 9 घंटे हो आपूर्ति मिल पा रही है। आज रात्रि को ग्रामीणों के सब्र का बांध उस समय टूट गया जब 10:00 बजे बन्द हुई आपूर्ति 2:00 बजे तक नहीं लगी एवम बिजलीघर का सरकारी नम्बर बंद होने एवम ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर का नंबर रिसीव न हुआ तब सभी ग्रामीण भाजपा मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान के नेतृत्व में बिजलीघर पहुंचे। वहां पहुंचकर सभी ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की । मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने एक्स ई एन से फोन पर वार्ता कर उनको पूरे मामले से अवगत कराया साथ ही चेतावनी दी कि जब तक कोई सक्षम अधिकारी आकर जनता की समस्या नहीं सुनेगा तब तक सभी लोग बिजलीघर पर जमे रहेंगे। इस दौरान प्रमुख रूप मनोज चौहान प्रेम सोलंकी नितिन साहू सर्वेश गुप्ता अनुज चौहान रवि चौपडा करन मौर्य मोहरपाल माथुर सौदान कश्यप संजू कश्यप मनोज राघव रोहित साहू महेश मौर्य देवेंद्र बघेल देव उर्फ प्रमोद कुमार संजय कुमार नेम सिंह गजेंद्र मौर्य विपिन राघव दुर्गेश कश्यप अजीत कुमार योगेश बघेल रवि दिवाकर सतवीर कश्यप ओम सिंह सागर, अभय प्रताप सोलंकी, समेत आदि रहे।

Related Articles

Back to top button