ब्रेकिंग न्यूज़

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति गीत संगोष्ठी,शहीद जवानों के परिवार का सम्मान- अमित मिश्रा

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/ भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर युवा मोर्चा, जिला भिलाई के द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में कारगिल विजय दिवस के द्वितीय चरण कार्यक्रम के उपलक्ष्य में देशभक्ति गीत संगोष्ठी, भूतपूर्व सैनिकों एवं शहीद जवानों के परिवार का सम्मान का आयोजन किया। जिसमें मुख्य अतिथि अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, शहीद कौशल यादव के भाई रामभवन यादव, पूर्व सैनिक हरप्रीत सिंह, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री उपकार चंद्राकर, भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू व बिजेंद्र सिंह, रूंगटा ग्रुप के चेयरमैन संतोष रूंगटा रहे। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख नितेश मिश्रा, प्रचार प्रमुख आकाश ठाकुर, कार्यक्रम संयोजक रोहन सिंह, राहुल परिहार, मयंक गुप्ता, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, पी राज, मंडल अध्यक्ष विनय सेन, नवीन सिंह, पीयूष अग्निहोत्री, कृष्णा द्विवेदी, कन्या शक्ति संयोजिका संस्कृति वर्मा, उत्तर साहू, आशुतोष तिवारी, सूरज शाह, राकेश सोनकर, सिद्धार्थ सिंह, सूरज सिंह, अर्पित तिवारी जिला मिडिया प्रभारी जयंत शर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्तागण उपस्थित रहे

Deepak

Related Articles

Back to top button