ब्रेकिंग न्यूज़

जुमे की नमाज में मांगी अमन-चैन की दुआ

जुमे की नमाज पर पुलिस रही अलर्ट

कासगंज/अमापुर । अमांपुर कस्बा की मस्जिदों में शांतिपूर्वक जुमा की नमाज अदा की गई। शुक्रवार को नमाज के दौरान देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। इस दौरान मस्जिदों के बाहर और मिश्रित आबादी क्षेत्रों में पुलिस की तैनाती की गई। कस्बा की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में लोगों ने जुमा की नमाज अदा की। इस अवसर पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक चंचल सिरोही एवं कस्बा इंचार्ज प्रेमपाल सिंह ने क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज, कस्टेबल महेश चौधरी, कपिल देव, सतीश कुमार, सहदेव सिंह, अवधेश कुमार, रश्मि तोमर, सोनम गौतम ने कस्बे में पैदल भ्रमण किया इस दौरान उन्होंने लोगों से बातचीत की। वहीं मस्जिदों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Deepak

Related Articles

Back to top button