भारतीय मज़दूर संघ ने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भिलाई भारतीय मजदूर संघ के 70 वें वर्ष में पदार्पण के गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन भिलाई इस्पात मजदूर संघ यूनियन के द्वारा लगातार संयंत्र के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसी के तहत आज एस एम एस 3 एवं मेडिकल सेक्टर 9 अस्पताल में कार्यरत उत्कृष्ट महिला सहकर्मियों मे इन्द्रजीत कौर वालसाला पिल्लई,डाली सजुमोन को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर संघ के उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन ने सम्मानित किया। भारतीय मज़दूर संघ राष्ट्रहित मज़दूर हित एवं उद्योग हित का संदेश दिया गया। भिलाई इस्पात मजदूर संघ के उपाध्यक्ष ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ भिलाई इस्पात मजदूर संघ के इस आयोजन पर सभी सहकर्मियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।एवं भिलाई इस्पात मज़दूर संघ इसी तरह कार्य निरंतर कर्मचारियों की सेवा में लगे रहेगें। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संघ के उपाध्यक्ष जगजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष सन्नी ईपपन, मृगेंद्र कुमार,सुधीर गडेवाल,गिरटिल बी पांल, काकोली दत्ता, जगजीत सिंह,भागीरथी चन्द्राकर, संजय कुमार साकुरे,दीपनारायन चन्द्रवंशी,राजीव सिंह आदि रहे।
Subscribe to my channel


