ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: सभी माताओं को बताई बच्चों के प्रति बड़ी जिम्मेदारी- मनोज चौहान

बालक के निर्माण में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है

कासगंज /न्यौली। सेंट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल मिर्जापुर नगरिया का मातृ सम्मेलन विद्यालय परिसर में अभिभावक चंद्रकली की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों ने मां शारदे एवम स्वामी विवेकानंद के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान सम्मेलन में उपस्थित महिला अभिभावकों को संबोधित करते हुए विद्यालय संचालक मनोज चौहान ने कहा कि बालक के निर्माण में माताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है उन्होंने कहा कि अगर जीजाबाई जैसी मां न होती तो शिवाजी जैसा देशभक्त इस देश को मिलना असंभव था और यदि कौशल्या जैसी मां न होती तो राम जैसा आदर्श बालक इस समाज को मिलना मुश्किल था। उन्होंने माताओं से आग्रह किया कि हर बच्चा घर पर कम से कम नियमित तीन घण्टे स्वाध्याय करे इस बात की जिम्मेवारी प्रत्येक मां को लेनी होगी। इस सम्मेलन को विशिष्ट अतिथि ज्योति मिश्रा एवम विद्यालय सह संचालिका शिवानी चौहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर मातृ सम्मेलन में प्रमुख रूप से अनुराधा कश्यप, संगीता, अनीता, प्रियंका सिंह, मधु, शीतल, मिथिलेश, रोशनतारा, पिंकी, सुषमा, विमलेश, ममता, शिवा सोलंकी, कुसुमलता, राजकुमारी, आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button