ब्रेकिंग न्यूज़

सरयूपारीय महिला सखियों के द्वारा सावन मिलन उत्सव ,हुआं भव्य आयोजन

अनीता मिश्रा। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। सरयूपारीय महिला सखियों के द्वारा “सावन मिलन उत्सव” का भव्य आयोजन होटल सेंट्रल पार्क में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम मुख्य अतिथि रजनी बघेल के साथ-साथ सभी सखियों ने मिलकर भगवान शिवजी की पूजा अर्चना की। इस दौरान रूपा मिश्रा के द्वारा स्वस्ति वचनों का पाठ किया गया। साथ ही नन्ही बालिका वंशिका त्रिपाठी द्वारा भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति ने उपस्थित सभी सखियों का मन मोह लिया। तत्पश्चात स्वागत भाषण एवं संस्था द्वारा किए जाने वाले उल्लेखनीय सेवाभाव के कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी संस्था प्रमुख ममता शुक्ला एवं सुधा मिश्रा ने संयुक्त रूप से दिया। इसी बीच रजनी बघेल ने सभी कहा कि सनातनी महिला सखियों को सफल कार्यक्रम के आयोजन की बधाई देते हुए भविष्य में और भी रचनात्मक कार्य (जैसे महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर एवं महिलाओं के उत्थान एवं एकता बनाए रखने संबंधित कार्यक्रम) निरंतर करने पर जोर दिया। सावन मिलन के इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी सनातनी महिला सखियों ने पारंपरिक सावन गीत एवं नृत्य प्रस्तुत करते हुए विशेष रूप से सावन झूले का भी आनंद उठाया। कार्यक्रम में महिला सखियों ने मिलकर मुख्य अतिथि रजनी बघेल एवं विशिष्ट अतिथि ममता अवस्थी (पूर्व सचिव,भिलाई महिला समाज) तथा वरिष्ठ सखी नीलम तिवारी का सम्मान स्मृति चिन्ह देकर किया गया। इस दौरान समूह द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं को ध्यान में रखते हुए सांकेतिक विशेष रूप से सेनेटरी पैड का वितरण नि:शुल्क रूप से किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रतिभा त्रिपाठी एवं आभार प्रदर्शन सुधा मिश्रा ने किया। इस अवसर पर उर्मिला उपाध्याय, सरोज चौबे,विजय लक्ष्मी शुक्ला, ममता शुक्ला, सुधा मिश्रा, रूपा मिश्रा, मृदुला शुक्ला, पूनम शुक्ला, पूर्णिमा तिवारी, कविता तिवारी, निशा चतुर्वेदी, रेखा मिश्रा, उर्मि मिश्रा, संध्या पाठक, श्वेता मिश्रा, रेनू त्रिपाठी, निशा मिश्रा, ज्योति ओझा, अनु ओझा मीडिया प्रभारी श्रीमती रिंकी पांडेय आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button