ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के दिग्गज नेताओं ने एक पौधा माँ के नाम किया वृक्षारोपण

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ” एक पौधा माँ के नाम ” के अभियान के अन्तर्गत आज कैम्प – 2 , वार्ड – 36 स्थित मोदी उधान में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बाल मंदिर ,‌ शासकीय प्राथमिक विद्यालय, शासकीय हाई स्कूल के बच्चों के साथ वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमर सोनकर ने वृक्षारोपण अभियान में सहयोग करने के लिए नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेंद्र कुमार ध्रुव, उधानिकी विभाग के प्रभारी तिलेश्वर साहु, भिलाई भारतीय जनता पार्टी के जिला सह प्रभारी चुम्मन देशमुख एवं रशियन कॉम्प्लेक्स नर्सरी के संचालक बालुराम वर्मा का आभार प्रकट किया है कि उनके सहयोग के कारण ही वृक्षारोपण का कार्यक्रम सम्पन्न किया जा सका। इस अवसर पर अमर सोनकर, शिवसागर मिश्रा, भारतीय जनता पार्टी के कैम्प मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि प्रतिभा चौहान, संजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, हुकुम चंद गहलौत, अजय उपाध्याय, शोभा गुप्ता, पायल गुप्ता आदि‌ लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button