ब्रेकिंग न्यूज़

बोल बंम समिति ने हाथ में झाड़ू थामकर चलाया स्वच्छता अभियान

साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है -दया सिंह

छत्तीसगढ़/ भिलाई। भिलाई जयंती स्टेडियम में 7 दिनों तक शिव महापुराण की कथा आयोजित की गई। कथा समापन के बाद बोल बम एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष दया सिंह संग पदाधिकारी सुबह 6:00 बजे जयंती स्टेडियम पहुंचे जहां सफाई अभियान चलाया गया। आयोजक व बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष दया सिंह का कहना है कि सफाई की जिम्मेदारी भी हमारी है‌ हमारा भिलाई स्वच्छ नगरी है। इसे साफ सुथरा रखना भी हमारी जिम्मेदारी है और इसीलिए आज सुबह से सफाई करने का अभियान शुरू किया गया है। अगले दो दिनों में जयंती स्टेडियम पूरी तरह से साफ हो जाएगा। इस दौरान बोल बम सेवा कल्याण समिति के पदाधिकारी समेत वरिष्ठ समाज सेवी सेवक राम साहू, भागचंद जैन, मनोज तिवारी अन्य मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button