
कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया में वंदना सिंह राघव ने वृक्षारोपण किया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण कासगंज की ब्रांड एम्बेसडर व मुख्यमंत्री से सम्मानित वंदना सिंह स्वच्छता अभियान के कार्य के लिए जानी जाती हैं। वंदना सिंह ने पौधे लगाए साथ ही उन्होंने आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ और निरोगी जीवन देने के लिए पौधों का रोपण और वन संरच्छन की अपील की कहा कि प्रकृति से खिलवाड़ ना करें वनों का जल का नदियों की देखभाल कर साफ स्वच्छ रखें वही आम जनमानस से अनुरोध कर कहा की सभी तरह के दान बन्द कर पांच पौधे का दान करें जब प्रकृति का संतुलन सही रहेगा तभी धरती पर जीवन संभव हो सकेगा वर्ना प्रकृति से खिलवाड़ छेड़छाड़ के गम्भीर परिणाम हमारी आने वाली पीढ़ी को सहने होंगे तब पैसा किसी काम नहीं आयेगा इसलिए अधिक से अधिक पौधों को लगाएं
Subscribe to my channel


