ब्रेकिंग न्यूज़

कांवड़ियों से भरी की मैक्स पलटी,एक की मौत, दो घायल

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। मथुरा बरेली मार्ग स्थित नगरिया चौकी के पास कांवड़ियों की मैक्स पलट गई। मैक्स में पाँच कावडिय़ा सवार थे। एक की मौत हो गई। एक घायल है तीन चुटैल हुए । पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार सोरों की ओर से कावडिय़ा कछला गंगा कांवड भरने जा रहे। इस दौरान तेज रफ्तार मैक्स RJ 05 BB 7058 छोटा हाथी अनियात्रित होकर बरेली मथुरा हाईवे नगरिया चौकी के निकट पलट गई। मैक्स में डीजे के साथ कांवरिया भी सवार लगभग पाँच कावडिय़ा सवार थे। घायलकांवड यात्री हेमंत बिहारी निवासी ग्राम धनोता भरतपुर राजस्थान को अस्पताल ले जाते रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में बलवीर पुत्र लक्ष्मण उम्र 25 वर्षनिवासी धनोता भरतपुर राजस्थान,दिनेश पुत्र मोहन सिंह निवासी धनोता भरतपुर राजस्थान दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Deepak

Related Articles

Back to top button