ब्रेकिंग न्यूज़

बीजेपी कार्यालय पर हरेली महोत्सव धूमधाम से मनाया, सांसद विधायक जिलाध्यक्ष चलें गेडी…जानिए

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर भिलाई में हरेली महोत्सव का आयोजन किया गया। सर्व प्रथम छत्तीसगढ़ के पहली तिहर में किसानी के औजार के पूजा अर्चना किया गया। मुख्य अतिथि विजय बघेल सांसद, विधायक रिंकेश सेन विधायक भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने पहली तिहार हरेली में महिलाओं के खेल फूगडी चार कोना हर्ष उल्लास के साथ परंपरागत तरीके से खेल कूद गीत गम्मत के संग हरेली तिहार मिलजुलकर मनाया किया गया। इस दौरान पुरुषों के खेत नारियल फेंक रस्सा फेंक सामुहिक खेल गेड़ी विजय बघेल सांसद रिंकेश सेन विधायक महेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष ने गेड़ी चल कर सभी को हरेली त्यौहार की बधाई एवं शुभकामनायें दी। सांसद विजय बघेल ने खेल कूद गीत गम्मत में भाग लेने वाले सभी को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया. सांसद विजय बघेल जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के पहली त्योहार किसानों के देवता बलराम है. गांव में ज्यादा त्योहार महिलाओं के है विधायक रिकेश सेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज से छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की शुरुआत हो गई है, आने वाले दिनों में राखी, तीजा सहित अन्य सभी त्यौहार धूमधाम से मनाया जायेगा। आज हरेली त्यौहार वैशाली नगर विधान सभा क्षेत्र के सभी वार्डों में पारंपरिक ढंग से सुबह से उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। विभिन्न वार्डों में आयोजित कार्यक्रमों में भी मैं सम्मिलित हुआ। गौरतलब हो कि वार्ड में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक रिकेश सेन द्वारा लगभग 1 हजार गेड़ी का वितरण किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित मिश्रा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक खिलावन साहु बिजेंद्र सिंह योगेन्द्र सिंह शंकर लाल देवांगन राम उपकार तिवारी पुरषोत्तम देवांगन प्रमोद सिंह विनोद सिंह विजय जायसवाल मिथिला खिचरिया उपासना साहु कीर्ति नायर रश्मि सिंह सरला आचार्य कंचन सिंह सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button