ब्रेकिंग न्यूज़

किशोर द की याद में आईजी एसपी ने गजब गाया गाना, महफिल में जान डाल दी…जानिए

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। एक शाम किशोर कुमार के नाम कार्यक्रम किशोर कुमार फैंस क्लब के अध्यक्ष दुर्गा सिंह सेंगर की टीम द्वारा बहुत ही भव्य शाही अंदाज में रंगारंग कार्यक्रम नेहरू संस्कृतिक भवन मे आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी बड़ी हस्तियां पहुंचे। जहाँ सभी ने अपने अंदाज में गायन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजी रामगोपाल एसपी जितेंद्र शुक्ला बीएसपी के अधिशासी निदेशक पवन कुमार रहे। अध्यक्षता में सीजीएम अनूप कुमार सीजीएम राजीव पांडे सीजीएम संदीप माथुर विशिष्ट अथिति चिरंजीव जैन सचदेवा ग्रुप आर्किटेक्ट के साहू नलिनी ग्रुप बिल्डर लक्की दीप केवल नैय्यर आदि,अध्यक्ष दुर्गा सेंगर,मेघा गुलाल,जीएम शेख जाकिर शिक्षाविद जसविंदर सिंह रियाज अहमद जीवन वर्मा संस्कृति, वर्मा उमेश शर्मा समेत सभी ने मिलकर दीप जलाकर और भजन सरस्वती और गणेश वंदना द्वारा किशोर की प्रतिमा माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। इस दौरान किशोर कुमार की याद में आईजी रामगोपाल गर्ग ने अत्यंत पुराने गीत पल पल दिल के पास किशोर के गीत से महफिल में जान डाल दी। इसके बाद एसपी जितेंद्र शुक्ला भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने ओ हंसिनी गाना गाकर देररात मे दर्शकों को थिरकने को मजबूर कर दिया। फिर बीएसपी के अधिशासी निदेशक पवन कुमार ने जीवन से भरी गीत को गाया। साथ सभी ने अपने अपने गानों पर प्रसुति दी। अध्यक्ष दुर्गा सेंगर ने विस्तार से 2006 से लेकर अब तक के सफर की जानकारी साझा की और मैनेजमेंट से बंद की गई सुविधाओ को फिर से चालू करने का निवेदन किया। नेहरू संस्कृतिक भवन को जीर्णोद्वार की माग। जिसे सुन अधिशासी निदेशक ने मुस्कुराकर सहमति प्रदान की। और अच्छे कार्यक्रम की सराहना की।

Deepak

Related Articles

Back to top button