ब्रेकिंग न्यूज़

प्रभात फेरी निकाल काकोरी काण्ड के शहीदों को किया याद

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित शेरवानी इंटर कालेज के हजारों छात्र/ छात्राओं ने काकोरी काण्ड के स्मृति दिवस पर प्रभात फेरी निकालकर शहीदों को याद किया । इस दौरान छात्र/ छात्राओं के देशभक्ति नारों पूरा नगरिया गूंज उठा। प्रभात फेरी से पूर्व विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक श्रवण कुमार कुशवाहा ने छात्र छात्राओं को काकोरी काण्ड के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि काकोरी काण्ड एक ऐतिहासिक घटना है जो भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हुई थी। यह घटना 9 अगस्त 1925 को उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में काकोरी नामक स्थान पर घटित हुई थी। इस घटना में रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाकउल्ला खान, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह ने अंग्रेजी सरकार के खिलाफ विद्रोह किया था। उन्होंने सरकारी खजाने को लूटने की योजना बनाई थी, जिससे वे अपने क्रांतिकारी गतिविधियों को चला सकें इस घटना में चारों क्रांतिकारियों ने एक सरकारी ट्रेन को रोका और सरकारी खजाने को लूट लिया। लेकिन इस घटना के बाद उन्हें अंग्रेजी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के परिणामस्वरूप, चारों क्रांतिकारियों को मृत्युदंड दिया गया था। रामप्रसाद बिस्मिल और अशफाकउल्ला खान को 19 दिसंबर 1927 को शाहजहांपुर जेल में फांसी दी गई थी, जबकि राजेंद्र लाहिड़ी को 17 दिसंबर 1927 को गोरखपुर जेल में फांसी दी गई थी। ठाकुर रोशन सिंह को 19 दिसंबर 1927 को नैनी सेंट्रल जेल में फांसी दी गई थी। काकोरी काण्ड ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और इसे भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण घटना के रूप में याद किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य मनोज कुमार शर्मा, शिक्षक सुनील कुमार तोमर, डा रामबरन सिंह, प्रमोद कुमार, मिथलेश कुमार, अशोक कुमार, रामशंकर विरले, नरेन्द्र सिंह यादव, देवकरन मौर्य, मो निजामुद्दीन, सलीम उद्दीन, शशीबाला, मोनू यादव, अनुपम, कुनकुम, अंजली सोलंकी, अभिषेक कुमार, देवेन्द्र पाल सिंह, कर्मचारी उपदेश कुमार, रामरतन, प्रमोद, शाजिल, अली जमाल आदि उपस्थित रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button