ब्रेकिंग न्यूज़

आदिवासी दिवस पर,आइए हम अपनी संस्कृति का सम्मान करें,अधिकारों की रक्षा का संकल्प लें – कोमल प्रसाद

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

भिलाई। भिलाई शिक्षाधानी में आदिवासी मंडल भिलाई नगर के तत्वाधान में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाली सामाजिक समितियां के द्वारा भव्य रैली का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त समितियां की रैली का समागम ग्लोब चौक में हुआ। तत्पश्चात रैली पूरी उमंग एवं उत्साह के साथ नेहरू सांस्कृतिक भवन सेक्टर 1 की ओर नाचते गाते एवं सांस्कृतिक कला का प्रदर्शन करते हुए प्रस्थान किया। इस भव्य एवं वृहत रैली में समस्त पदाधिकारी के साथ-साथ सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, महिलाओं एवं बड़ी संख्या में युवा साथियों ने एक तीर एक कमान सब आदिवासी एक समान के नारों को बुलंद करते हुए एवं अपनी आदिवासी संस्कृति को संरक्षित रखने एवं मांदर की थाप पर थिरकते हुए सेंट्रल एवेन्यू से आगे बढ़ते जा रहे थे। इस ऐतिहासिक एवं भव्य रैली का विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने चौक चौराहों पर आत्मीय स्वागत किया। स्वागत की इस कड़ी में भिलाई इस्पात संयंत्र एससी-एसटी एंप्लाइज एसोसिएशन ने भी अध्यक्ष कोमल प्रसाद के नेतृत्व में संगठन के समस्त पदाधिकारीयों ने डॉक्टर अंबेडकर पार्क सेक्टर 1 के पास रैली पर पुष्प वर्षा करते हुए भारतीय संविधान की प्रस्तावना भेंट कर सम्मान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जितेंद्र मीणा प्रोफेसर दिल्ली विश्वविद्यालय सामाजिक चिंतक एवं विचारक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम आदिवासी हैं हमें कोई अन्य नामों से संबोधित ना किया जाए। उन्होंने देश में आदिवासियों की ज्वलंत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए आदिवासियों की जल, जंगल, जमीन एवं आर्थिक, शैक्षणिक तथा सांस्कृतिक दशाओं पर चिंता व्यक्त की तथा मंच से आह्वान किया कि हमें अपने हक एवं अधिकार के लिए एक होकर लड़ना होगा तभी हमारा अस्तित्व बचेगा। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के अध्यक्ष तथा सेल एस सी एस टी फेडरेशन नई दिल्ली के उपाध्यक्ष कोमल प्रसाद ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन एवं हमारा संगठन एससी एसटी वर्ग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितार्थ कार्य कर रहा है । हमने अपने संगठन के माध्यम से भिलाई में पहली बार छत्तीसगढ़ के प्रथम शहीद वीर नारायण सिंह को सम्मान देते हुए जयंती स्टेडियम का नामकरण उनके नाम पर कराया और आने वाले समय में हमारा संगठन शहीद वीर नारायण सिंह जी की आदमकद प्रतिमा स्टेडियम परिसर में स्थापित करवायेगा। कार्यक्रम में ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार बंछोर ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी नीति रोजगार परक होनी चाहिए जिससे कि हमारे एससी-एसटी ओबीसी वर्ग के पढ़े-लिखे बेरोजगार नौजवानों को रोजगार उपलब्ध हो सके। बेरोजगारी की समस्या का निदान निजीकरण एवं आउटसोर्सिंग में नहीं है बल्कि हमारी नीति रोजगार पर होनी चाहिए। इस अवसर पर संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा उपाध्यक्ष कुमार भारद्वाज , वेद प्रकाश सूर्यवंशी महासचिव विजय कुमार रात्रे, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार खेलवार, उत्तम मंडावी , धर्मपाल राम एम एल राय , जितेंद्र भारती सहित सभी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक बंधुओ ने भी हिस्सा लिया।।

Deepak

Related Articles

Back to top button