ब्रेकिंग न्यूज़

हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा को लेकर रूपरेखा बनाई, हुई विशेष चर्चा…जानिए

दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

छत्तीसगढ़/भिलाई। शिव संतोषी मंदिर वार्ड क्रमांक 27 केम्प 1 भिलाई में जिला भाजपा के आह्वान पर भाजपा केम्प मण्डल के द्वारा हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा के संदर्भ में बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा भाजयुमो अध्यक्ष अमित मिश्रा जिला उपाध्यक्ष राम उपकार तिवारी मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने संबोधित किया। इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि 14 अगस्त को विभीजन विभीषिका संगोष्ठी होना है अखण्ड भारत खण्ड खण्ड में बट गया था जिसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया जिसे शोक दिवस भी कह सकते हैं 15 अगस्त को हम आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में हम मनाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने कहा कि संगठन की सोच है जनता से जुड़े रहे अपने पड़ोसी से हम बात नहीं कर पाते घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा में भाग लेकर हमारे देश में एक पार्टी है कांग्रेस जो देश को तोड़ने का कार्य हमेशा से करती रही है भाजपा ही जो सबको जोड कर रखती है 14 अगस्त को विभीजन विभीषिका दिवस पर सिंध प्रांत हिन्दू समाज के लोगों के साथ जो बिता है उनकी आप बिती को बताएंगे सन् 2026 में नगरीय निकाय चुनाव होने वाले हैं हम सभी को जनता के बीच में मेल जोल बढ़ाने का प्रयास करें मेरे जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी भाजपा जिलाध्यक्ष बना सकतीं हैं छोटे से पार्षद से विधायक सांसद तक का बना सकती है वो भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राजनीति के लिए नहीं राष्ट्र नीति के लिए काम करतीं हैं जिसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि होता है देश और तिरंगा से बड़ा कोई नहीं होता है मंडल अध्यक्ष ने कहा कि केम्प मण्डल ऐसा मंडल रहा है जहां संगठन के सभी कार्य सफल होते रहे ये हमारे केम्प मण्डल के कार्यकर्ता की देन है हर घर तिरंगा फहराएंगे तिरंगा यात्रा में हम सभी को भाग लेकर राष्ट्र प्रेम को जगृत करना है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, विधासभा प्रभारी गोपाल बिष्ट तरुण सिंह, संजय जायसवाल, परस राम साहू,आदि लोग मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button