काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के दौरान निकालीं तिरंगा यात्रा
दीपक कुमार। विशेष संवाददाता

कासगंज/न्यौली। सोरों विकासखंड के पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया इसके अंतर्गत बच्चों ने पूरे गांव में तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई साथ ही सभी बच्चों द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए

काकोरी एक्शन पर चित्रकला पेंटिंग में प्रतिभाग किया गया ।एस आर जी योगेश कुमार कुशवाहा द्वारा बच्चों को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव के बारे में बताया गया भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में काकोरी ट्रेन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है 9 अगस्त 1925 को लखनऊ जनपद के कटोरी में क्रांतिकारियों द्वारा चलाई जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन को धन की आवश्यकता हेतु क्रियान्वयन किया गया

योजना के मुताबिक दल के प्रमुख सदस्य क्रांतिकारी शहीद राजेंद्र नाथ ने 9 अगस्त 1925 को सहारनपुर से जाकर लखनऊ के काकोरी रेलवे स्टेशन पर आज डाउन सहारनपुर लखनऊ पैसेंजर ट्रेन को चेन खींचकर रोक दिया था। एक पेड़ मां के नाम की थीम पर बच्चों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधा रोपित किए गए।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक योगेश कुमार कुशवाहा होरीलाल साधना महादेवा माया देवी सुनीता देवी नीरज गायत्री सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


